जल्द ही पर्दे पर एक साथ धमाल मचाने आ रही हैं बॉलीवुड की ये तीन खूबसूरत हाशिनाएँ,जानिए कैसी रहेगी फ़िल्म…
बॉलीवुड के बड़े पर्दे में अक्सर स्टार्स की जोड़ी देखने के लिए फैंस उत्साहित रहते हैं। एक लंबा दौर रहा है जब बॉलीवुड में सलमान- शाहरुख की जोड़ी की दीवानगी लोगों के जहन में छाई रहती थी। लेकिन समय के साथ धीरे-धीरे दौर बदला और पर्दे से मल्टीस्टारर फिल्में नजर आना बंद हो गई। लेकिन अब फिर वही दौर वापस आते नजर आ रहा है लेकिन इस बार अंदाज थोड़ा हटके है। क्योंकि अब पर्दे में बॉलीवुड के बादशाह और दबंग की जोड़ी नहीं बल्कि खूबसूरत अदाकाराओं की अदाएं कहर ढाएंगी।
प्रियंका ,आलिया और कैटरीना एक साथ फिल्म में आएंगी नजर
बॉलीवुड और हॉलीवुड में धमाल मचाने वाली प्रियंका चोपड़ा अब बॉलीवुड की हसीना कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट को लेकर एक साथ फिल्म करने जा रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने इस अपकमिंग प्रोजेक्ट की जानकारी फैंस के साथ साझा की है। खास बात यह है की इस फ़िल्म का आईडिया सबसे पहले प्रियंका चोपड़ा के जेहन में आया।
प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताया कि मुंबई की बारिश की एक रात 2019 में प्रियंका ने इस बात का फैसला लिया था कि वे फिल्म करना चाहती हैं। लेकिन वह फिल्म एकदम अलग होनी चाहिए वह फिल्म ऐसी होनी चाहिए जैसे कभी पहले पर्दे पर देखी ही नहीं गई हो। प्रियंका ने कहा कि मेरे दिमाग में ऐसा आया कि क्यों न ऐसी फिल्म हो जिसमें सारी लीड एक्ट्रेस ही काम करें। प्रियंका ने कहा कि इसके बाद मैंने अपने सबसे करीबी दोस्तों को फोन लगाया और इस आईडिया के बारे में बात की। प्रियंका ने कहा कि इस फिल्म को लेकर मेरा आईडिया था कि फिल्म में 3 गर्लफ्रेंड होंगी।
प्रियंका ने कहा कि लॉकडाउन लगने से पहले मैंने आलिया और कैटरीना से मुलाकात की थी और हमने इस बारे में बातचीत की थी इस फ़िल्म को पर्दे में उतारने के लिए हम किस पर भरोसा कर सकते। प्रियंका ने कहा कि हमारे दिमाग में फरहान जोया और रीमा का नाम आया हम तीनों ने इनके साथ पहले भी काम किया हुआ है। प्रियंका ने कहा कि उसी वक्त फरहान भी एक ऐसी फिल्म में काम कर रहे थे जो रोड ट्रिप पर बेस्ड थी।
प्रियंका ने साझा किया फिल्म का टाइटल
बॉलीवुड की ये तीन खूबसूरत अदाकारा जिस फिल्म में एक साथ काम करने वाली है उसका नाम है “जी ले जरा”। प्रियंका ने कहा कि यह फिल्म सच्ची दोस्ती और बहनों के प्यार पर होगी ।