मन्नत की छत पर शाहरुख़ और आर्यन आये एक साथ,स्टार्स का ये Video देखकर फैंस हो गए खुश

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ के लिए कामयाबी कोई नहीं चीज नहीं है। अब एक बार फिर किंग खान अपनी फिल्म जवान की सफलता से सुर्खियों में हैं। इन दिनों बॉक्स ऑफिस जवान जमकर बवाल मचा रही है। शाहरुख खान की इस फिल्म को लोग बेहद ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

कुछ ही दिनों में बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया है।इस बीच शाहरुख़ अपने छोटे बेटे आर्यन के साथ मन्नत की छत पर भी नजर आये हैं। स्टार्स के इस अंदाज का वीडियो भी अब जमकर वायरल हो रहा है।

https://x.com/TeamSRKWarriors/status/1701919676811661425?s=20

दरअसल एसआरके के फैंस जवान के हिट होने के बाद स्टार का दीदार करने पहुंचे थे। किंग खान भी अपने फैंस को कभी निराश नहीं करते। ऐसे में वे मन्नत यानी कि अपने घर की छत पर पहुँच गए। खास बात यह थी कि उनके साथ छोटे बेटे आर्यन भी मौजूद थे। जैसे ही स्टार को फैंस ने देखा वे ख़ुशी से पागल हो गए। वहीं इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

MUST READ