नही रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ऑस्कर फर्नांडिस,योग के थे बड़े प्रशंसक,दिग्गज नेताओ ने जताया शोक
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राज्यसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री ऑस्कर फर्नांडिस का सोमवार को 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया। योग के बड़े प्रशंसक रहे ऑस्कर फर्नांडिस योग के दौरान ही गिर गए थे जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन उनकी जान ना बच सकी और वे इस दुनिया को अलविदा कह कर चले गए। ऑस्कर फर्नांडिस के निधन पर कांग्रेस के साथ-साथ भाजपा के दिग्गज नेताओं ने भी शोक जताया।
ऑस्कर फर्नांडीस के निधन पर पीएमओ द्वारा ट्वीट कर शोक जताते हुए कहा गया कि मैं राज्यसभा सांसद ऑस्कर फर्नांडिस के निधन से दुखी हूँ मेरी संवेदनाएं और प्रार्थना है उनके परिवार एवं शुभचिंतकों के साथ हैं।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ऑस्कर फर्नांडिस के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि यह मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। राहुल ने कहा कि वे कांग्रेस में हमारे जैसे कई लोगों के लिए मार्गदर्शक और संरक्षक थे। राहुल ने कहा कि उनकी कमी हमेशा महसूस होगी और वे अपने योगदान के लिए हमेशा याद किए जाएंगे।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी ऑस्कर फर्नांडिस के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की हैं।प्रियंका ने कहा कि आप हमेशा हमारे दिलों और दुआओं में हैं। प्रियंका ने कहा कि ऑस्कर फर्नांडिस कांग्रेस पार्टी के सबसे बेहतरीन और वफादार सैनिकों में से एक थे,हम सभी उन्हें बहुत याद करेंगे।
बता दें कि ऑस्कर फर्नांडिस गांधी परिवार के करीबी नेताओं में से जाने जाते थे यूपीए सरकार में उन्हें केंद्रीय मंत्री और सेंट्रल इलेक्शन अथॉरिटी का चेयरमैन भी बनाया गया था फर्नांडिस पांच बार लोकसभा के सांसद रह चुके हैं जबकि कई बार है राज्यसभा सदस्य रह चुके हैं।
ऑस्कर फर्नांडिस के जीवन के विषय में कहा जाता है कि वे योग के काफी बड़े प्रशंसक हुआ करते थे। वे हर रोज योग किया करते थे वही योग के दौरान ही वे गिर गए जिसके चलते उनका निधन हुआ। ऑस्कर फर्नांडिस ने योग की प्रशंसा सदन में भी की थी उन्होंने सदन में बताया था कि उनके घुटनों में दर्द होता था और जब उन्होंने योग शुरू किया तो उन्हें काफी राहत मिली थी। वहीं उन्होंने सदन में यह भी बताया था कि कैसे गोमूत्र से एक व्यक्ति को उसकी जिंदगी वापस मिल गई।