आईपीएल को याद करते हुए धोनी को लेकर मुथैया मुरलीधरन ने खुलकर की बात
Liberal Sports Desk : भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अभी भी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम की कप्तानी करते हैं। फैन्स तो धोनी की कप्तानी और एक खिलाड़ी के तौर पर उनके मुरीद है ही लेकिन श्रीलंका के पूर्व दिग्गज स्पिनर मुथैया मुरलीधरन भी महेंद्र सिंह धोनी से बेहद प्रभावित रहते हैं। इसी को देखते हुए मुथैया मुरलीधरन ने ईएसपीएनक्रिकइंफो में महेंद्र सिंह धोनी को लेकर खुलकर बात की है और यह भी बताया है कि ऐसी कौन सी चीज है जो महेंद्र सिंह धोनी को खास बनाती है।
मुथैया मुरलीधरन आईपीएल के पहले सीजन में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में ही खेलते नजर आए थे। मुथैया मुरलीधरन के मुताबिक धोनी अपने खिलाड़ियों को बेहद अच्छी तरह से समझते हैं। मुरलीधरन ने कहा कि पहले सीजन में धोनी ने एक बेहतर टीम सही जगह पर लाकर खड़ी कर दी थी।
आईपीएल के प्रथम चरण में महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स की टीम शानदार स्थिति में हैं। और एक बार फिर से ऐसा लग रहा है कि चेन्नई की टीम खिताब जीतने की प्रबल दावेदारों में से एक टीम भी है। क्योंकि टीम के सभी खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं और बतौर कप्तान और बतौर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी भी धीरे-धीरे अभ्यास मैच में अपनी लय में लौटते हुए नजर आए हैं। ऐसे में चेन्नई की टीम 19 सितंबर को होने वाले पहले मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन कर दूसरे चरण की शानदार शुरुआत करना चाहेगी।