LIBERAL TV पर पढ़े आज की 10 बड़ी खबरे , जाने देश का पूरा हाल
1 – Budget Session : भारत के बजट पर पूरे विश्व का ध्यान , पीएम मोदी बोले – निर्मला जी पर मुझे पूरा भरोसा
देश में आज मंगलवार से संसद के बजट सत्र की शुरुआत होने जा रही है। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को पहली बार सम्बोधित करने जा रही हैं। राष्ट्रपति मुर्मू का काफिला राष्ट्रपति भवन से संसद भवन की ओर निकल चुका है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया को सम्बोधित किया।
2 – Budget Session : भारत को देखना का दुनिया का बदला नजरिया , राष्ट्रपति मुर्मू बोली – 9 सालो में हुआ ये सबसे बड़ा परिवर्तन
संसद के बजट सत्र की शुरुआत हो चुकी है। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों संयुक्त बैठक को सम्बोधित किया। राष्ट्रपति मुर्मू ने इस दौरान केंद्र की मोदी सरकार की जमकर सराहना की। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि भारत को देखना का दुनिया का नजरिया बदला है।
3 – Budget Session : सर्जिकल स्ट्राइक से 370 तक , राष्ट्रपति मुर्मू ने बताये मोदी सरकार के सबसे अहम फैसले
संसद के बजट सत्र की शुरुआत हो चुकी है। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों संयुक्त बैठक को सम्बोधित कर रही हैं। राष्ट्रपति मुर्मू का यह पहला अभिभाषण हैं। संसद के बजट सत्र का पहला चरण 13 फरवरी तक चलेगा वहीं दूसरा चरण 13 मार्च से 6 अप्रैल तक चलेगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कल बुधवार 1 फरवरी को बजट प्रस्तुत करेंगी।
4 – खरगे -राहुल और कई कांग्रेसी श्रीनगर में अटके , राष्ट्रपति के अभिभाषण में पहुंची सोनिया गाँधी
संसद के बजट सत्र में आज राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का पहला अभिभाषण जारी है। राष्ट्रपति मुर्मू संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को सम्बोधित कर रही हैं। कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की अध्यक्ष सोनिया गांधी राष्ट्रपति के अभिभाषण में मौजूद हैं। लेकिन राहुल गाँधी और मल्लिकार्जुन खरगे समेत तमाम कोंग्रेसी नेता अभिभाषण में शामिल नहीं हो सके हैं।
5 – राष्ट्रपति के अभिभाषण में अयोध्या धाम निर्माण का भी जिक्र , मुर्मू बोली – गुलामी की मानसिकता से मुक्ति दिलाने का हुआ काम
संसद के बजट सत्र की शुरुआत हो चुकी है। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों संयुक्त बैठक को सम्बोधित कर रही हैं। राष्ट्रपति मुर्मू का यह पहला अभिभाषण हैं। संसद के बजट सत्र का पहला चरण 13 फरवरी तक चलेगा वहीं दूसरा चरण 13 मार्च से 6 अप्रैल तक चलेगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कल बुधवार 1 फरवरी को बजट प्रस्तुत करेंगी।
6 – संसद के Budget Session का आगाज , जाने क्या होता है आर्थिक सर्वेक्षण, जिसे आज पेश करेंगी निर्मला सीतारमण
देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को राज्यसभा और लोकसभा दोनों के संयुक्त सत्र में सदस्यों को संबोधित किया और संसद के बजट सत्र का आगाज किया। पिछले साल जुलाई में पदभार संभालने के बाद से राष्ट्रपति मुर्मू का यह पहला बजट सत्र भाषण था.प्रतिभा पाटिल के बाद राष्ट्रपति मुर्मू देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति बनी जिन्होंने बजट सत्र को सम्बोधित किया है।
7 – Budget Session : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में पेश किया आर्थिक सर्वे , 1 फरवरी को आएगा आम बजट
संसद के बजट सत्र की शुरुआत आज से हो चुकी है। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों के सदस्यो को संयुक्त रूप से सम्बोधित किया।जिसके बाद केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में आर्थिक सर्वेक्षण 2022 – 23 पेश किया। इसके साथ ही लोकसभा की कार्रवाई बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी गई है। कल बुधवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में बजट पेश करेंगी।
8 – विशाखापटनम होगी आंध्रपदेश की नई राजधानी , सीएम जगन मोहन रेड्डी ने किया ऐलान
आंध्र प्रदेश की राजधानी विशाखापटनम होगी। राज्य के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने मंगलवार को यह बड़ा ऐलान किया है। 2014 में तेलंगाना को आंध्र प्रदेश से अलग किए जाते वक्त हैदराबाद को 10 साल के लिए दोनों राज्यों की साझा राजाधानी घोषित किया गया था। यह समयावधि पूरी होने के बाद में हैदराबाद को तेलंगाना को सौंपे जाने का निर्णय हुआ। ऐसे में आंध्र प्रदेश को 2024 से पहले ही राजधानी का एलान करना था।
9 – ‘राष्ट्रपति के जरिये भाजपा करा रही चुनाव पचार ‘ शशि थरूर बोले – सरकार ने लिखा था भाषण
बजट सत्र के आगाज पर राष्ट्रपति मुर्मू के अभिभाषण पर विपक्षी नेताओ की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने राष्ट्रपति के अभिभाषण को लेकर मोदी सरकार को घेरा है। थरूर ने यह तक कह दिया कि भाजपा राष्ट्रपति के जरिये अगले चुनाव का पचार करवा रही है।
10 – राहुल गाँधी 4000 KM की पदयात्रा कर वापस लौट दिल्ली, स्वागत करने उमड़ा समर्थको का हुजूम
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक की अपनी भारत जोड़ो यात्रा कर वापस राजधानी दिल्ली लौट आये हैं।4000 किलोमीटर की दक्षिण से उत्तर तक की पदयात्रा कर राहुल गाँधी दिल्ली लौटे तो उनका स्वागत करने के लिए समर्थको का हुजूम उमड़ पड़ा। राहुल गाँधी के दिल्ली स्तिथ आवास के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओ और उनके समर्थको ने जोरदार स्वागत किया।