लिबरल टीवी पर पढ़े आज की 10 बड़ी खबरे ,जाने देश का पूरा हाल
1 – देश में 74 वे गड्तंत्र दिवस की धूम, दिल्ली से लेकर लाल चौक तक फहराया तिरंगा
देश आज 74 वा गड्तंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी।
2 – Republic Day : राष्ट्रपति मुर्मू ने फहराया तिरंगा , गड्तंत्र दिवस समारोह का भव्य आगाज
देश आज अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। देश का मुख्य कार्यक्रम राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ आयोजित किया जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजा रोहण किया। इसके साथ ही राष्ट्रगान और 21 तोपों की सलामी दी गई। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए हैं।
3 – Republic Day : कर्त्तव्य पथ पर पहली बार गड्तंत्र दिवस समारोह का आयोजन , देखे परेड की खूबसूरत झलकियां
देश आज अपना 74वा गड्तंत्र दिवस मना रहा है। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने तिरंगा फहराया जिसके बाद 21 तोपों की सलामी दी गई। वहीं देश में पहली बार कर्त्यव पथ पर गड्तंत्र दिवस की परेड आयोजित की जा रही है। कर्त्तव्य पथ में गणतंत्र दिवस परेड की शुरुआत परमवीर चक्र और अशोक चक्र के विजेताओं के साथ हुई। देखिये गड्तंत्र दिवस परेड की खूबसूरत झलकियां।
4 – Republic Day : राजस्थान के सीएम गहलोत ने किया ध्वजारोहण , अपने आवास पर फहराया तिरंगा
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और लोगों को शुभकामनाएं दीं।सीएम गहलोत ने अपने आवास से जुड़े अपने स्टाफ अधिकारियों और पुलिस कर्मियों की उपस्थिति में तिरंगा फहराया।
5 – छत्तीसगढ़ के सीएम बघेल ने किया ध्वजारोहण , रामायण से लेकर रोजगार तक , प्रदेशवासियो को दिए ये तोहफे
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर बस्तर के जगदलपुर के लालबाग परेड मैदान में तिरंगा फहराया.इससे पहले उन्होंने ट्वीट करते हुए देश और प्रदेशवासियो को लोकतंत्र के इस महापर्व की शुभकामनाएं भी दी।
6 – पीएम मोदी ने गड्तंत्र दिवस पर पहनी बहुरंगी पगड़ी , जाने इस बार क्या रहा खास ?
देश के 74वें गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब कर्त्तव्य पथ पहुंचे तो लोगो का ध्यान उनकी खास पगड़ी ने खींच लिया। यूं तो पीएम मोदी देश की विविध संस्कृति को अक्सर अपने परिधानों में संजोने का प्रयास करते है। लेकिन खास तौर पर राष्ट्रीय पर्वो के दौरान पीएम मोदी की पगड़ी विशेष सन्देश वाली भी होती है। वहीं साल पीएम मोदी ने भारत की विविधता के प्रतीक के रूप में एक बहुरंगी राजस्थानी पगड़ी पहनी थी।
7 – जाने कौन हैं पद्मश्री से सम्मानित डॉ डावर , सिर्फ 20 रूपये में करते हैं लोगो का इलाज
मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के एक 77 वर्षीय डॉक्टर डॉ एम सी डावर को भारत सरकार द्वारा चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पदम श्री से सम्मानित किया गया है। 74वें गणतंत्र दिवस के मौके पर बुधवार शाम पद्मश्री पाने वालों की सूची जारी की गई जिसमे डॉक्टर डावर का भी नाम शामिल था।
8 – मुलायम सिंह को पद्म विभूषण का सम्मान , मिशन 80 के लिए मोदी सरकार का बड़ा प्लान !
समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरूस्कार से सम्मानित किया गया है।बुधवार को गड्तंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर नागरिक सम्मानों का ऐलान किया गया। देश की कई हस्तियों को इस दौरान सम्मानित किया गया। लेकिन जैसे ही मुलायम सिंह यादव के नाम का ऐलान किया गया पूरा राजनीतिक हल्का चौक गया।
9 – पैसो की तंगी ने तोड़ दिया था कैम्ब्रिज जाने का सपना , पद्मश्री से सम्मानित होने के बाद भावुक हुए आनंद कुमार
बिहार के प्रसिद्द गणितज्ञ और सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार को सरकार ने पद्मश्री पुरुस्कार से सम्मानित किया है। बिहार से तीन व्यक्तियों को यह पुरूस्कार मिला है जिसमे आनंद कुमार भी शामिल हैं। 74वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आनंद कुमार को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में पद्म श्री से सम्मानित किया गया है। आनंद कुमार के साथ मिथिला कलाकार सुभद्रा देवी को कला के क्षेत्र में पद्म श्री से सम्मानित किया गया है. इसके अलावा कपड़ा कला के क्षेत्र में नालंदा के कपिल देव प्रसाद को भी पद्म श्री से सम्मानित किया गया है।
10 – मुलायम सिंह के पद्म विभूषण पर छिड़ा सियासी रण , डिंपल बोली – मिलना चाहिए था भारत रत्न
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संथापक मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान मिला है। गड्तंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार मुलायम सिंह यादव के नाम का ऐलान देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान के लिए किया गया। हालाँकि समाजवादी पार्टी के नेताओ ने इस ऐलान के बाद भाजपा सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई है।