माही- माही के शोर से गूंज उठा रांची का मैदान, जब नजर आए स्क्रीन पर साक्षी संग महेंद्र सिंह धोनी
भारत और न्यूजीलैंड की टीम के बीच शुक्रवार को रांची में पहला T20 मुकाबला खेला गया। यह मुकाबला महेंद्र सिंह धोनी के गृहनगर रांची के मैदान पर खेला गया। वहां पर खुद मैदान पर महेंद्र सिंह धोनी भारतीय टीम का मुकाबला देख रहे थे। हालांकि भारतीय टीम उन्हें मैदान पर जीत का तोहफा तो नहीं दे सकी लेकिन जैसे ही मैच में स्क्रीन पर महेंद्र सिंह धोनी दिखाई दिए तो पूरा रांची का मैदान माही माही के शोर से गूंज उठा।
साक्षी संग नजर आए महेंद्र सिंह धोनी, दर्शकों का किया इस्तकबाल
भारत और न्यूजीलैंड की टीम के बीच रांची के मैदान में मुकाबला खेला जा रहा था। तभी भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी स्क्रीन पर दिखाई दिए। जैसे ही महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ स्क्रीन पर दिखाई दिए पूरे रांची के मैदान पर माही माही का शोर गूंजने लगा। महेंद्र सिंह धोनी ने भी देर नहीं की और दर्शकों की ओर अपना हाथ दिखाया और अभिवादन स्वीकार किया।