धान, तोरई, कद्दू, करेले के बीज से बनाईं राखियां..
रक्षाबंधन से पहले छत्तीसगढ़ के रायपुर में सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं ने बीजों का उपयोग करके पर्यावरण अनुकूल राखियां बनाई हैं। सेल्फ हेल्प ग्रुप की सदस्यों ने बताया कि हम धान, तोरई, कद्दू, करेले के बीज का उपयोग करके पर्यावरण अनुकूल राखियां बना रहे हैं। त्योहार के बाद बीज को राखी से अलग करके गमले में लगाया जा सकता है। इससे गमले में पौधा तैयार हो सकेगा। महिलाएं ये राखियां ऑर्डर पर बनाती हैं और उन्हें निजी और सरकारी दोनों तरह के ऑर्डर मिलते हैं।