पहले से ज्यादा मजबूत हुए राहुल, थरूर बोले – भारत के लोकतंत्र के लिए है ये सत्याग्रह

देशभर में आज चल रहे कांग्रेस के सत्याग्रह को लेकर पार्टी सांसद शशि थरूर ने बड़ा बयान दिया है। थरूर ने कहा कि यह सत्याग्रह सिर्फ कांग्रेस पार्टी या राहुल गांधी के बारे में नहीं है, यह भारतीय लोकतंत्र के बारे में है। भाजपा सरकार पर सवाल उठाते हुए थरूर ने कहा कि क्या यह हमारे लोकतंत्र के लिए अच्छा है जब प्रमुख विपक्षी नेता को संसद में अपनी आवाज उठाने की अनुमति नहीं है.

शशि थरूर ने कहा कि हमारे पास एक पीएम है जो दुनिया को भारत की लोकतंत्र की मां के रूप में बोलता है, लेकिन वहीं प्रमुख विपक्षी नेता को आवाज नहीं उठाने दी जाती है। क्या यह हमारे देश के लिए अच्छा है?

कांग्रेस सांसद ने कहा कि यह लोकतंत्र की ही व्यवस्था के बारे में है, एक ऐसी व्यवस्था जिसमें लोगों को बोलने की आज़ादी हो, अपने विचार व्यक्त करने की आज़ादी हो, सरकार को सवालों से चुनौती देने और सरकार को जवाबदेह ठहराने की आज़ादी हो। पीएम मोदी ने खुद विपक्ष का यही नजरिया बताया था.

शशि थरूर ने कहा कि ये सिर्फ अब कांग्रेस या राहुल गांधी की बात नहीं, लोकतंत्र की बात है। क्या ये लोकतंत्र के लिए सही है कि विपक्ष के मुख्य नेता संसद में अपनी आवाज़ नहीं उठा सकते? उन्हें जेल भेजने की बात हो रही है… इसका नुकसान सिर्फ भारत को हो रहा है, राहुल गांधी पहले से और मज़बूत हुए हैं, कांग्रेस पार्टी मजबूत हुई है। विपक्ष एकजुट हुआ है लेकिन नुकसान सिर्फ भारत का है.

MUST READ