असम मिजोरम हिंसा पर राहुल गांधी का सरकार पर हमला बोले- विवादों व दंगों को…

देश के राज्य असम और मिजोरम के बीच चल रहा सीमा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। असम मिजोरम सीमा विवाद को लेकर हुई हिंसा के चलते 6 असम पुलिसकर्मियों और एक नागरिक की मौत हो चुकी है वही दोनों पक्षों के 50 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। इसी हिंसा को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार को निशाने पर लेते हुए हमला बोला है।

शनिवार को राहुल गांधी ने असम मिजोरम सीमा विवाद और लद्दाख सीमा पर चीनी विवाद को लेकर सरकार को घेरते हुए ट्वीट किया जिसमें राहुल ने देश की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए उन्होंने कहा कि ना राष्ट्र की सीमा सुरक्षित है ना राज्य की सीमा। राहुल गांधी ने लिखा कि ‘ ना राष्ट्रीय सीमा सुरक्षित ना राज्य की सीमा ।विवादों व दंगों को हमारे देश की पवित्र भूमि में बीच की तरह बोया जा रहा है इसका परिणाम भयानक है और होगा’ इसके साथ ही अपने ट्वीट में राहुल गांधी ने हैशटैग के साथ असम मिजोरम और एलएसी को टैग किया। जाहिर सी बात है राहुल गांधी अपने इस बयान के जरिए असम मिजोरम कि सीमा पर हो रहे इस विवाद के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराने की कोशिश कर रहे हैं। उनका सीधा निशाना देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर होता है।

बता दें कि असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा और राज्य पुलिस के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। इसके बाद ही कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का यह बयान सामने आया है।

MUST READ