राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने उज्जैन के महाकाल मंदिर में की पूजा

आप सांसद राघव चड्ढा और उनकी मंगेतर अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने मध्यप्रदेश उज्जैन के महाकाल मंदिर में पूजा-अर्चना की। वे अपनी निजी यात्रा पर महाकाल के दर्शन करने आए हैं। दोनों ने पिछले दिनों ही सगाई की है। इससे पहले वे कई बार साथ देखे गए थे। दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। राघव चड्ढा पंजाब से आप के राज्यसभा सांसद हैं और प्रखर प्रवक्ता माने जाते हैं। परिणीता चोपड़ा अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की कजन हैं और उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है।

MUST READ