प्रियंका गांधी ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर योगी सरकार को घेरा का कहा- महिलाओं को यौन हिंसा ..
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी तरह से उत्तर प्रदेश की जमीन पर पकड़ बनाने के लिए मजबूती से लगी हुई है। प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर महिलाओं की सुरक्षा महिलाओं के मुद्दों को लेकर लगातार हमला कर रही हैं। वहीं अब प्रियंका गांधी ने महोबा की घटना को लेकर योगी सरकार को निशाने पर लिया है।
प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया के जरिए उत्तर प्रदेश सरकार पर हमला करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध की प्रतिदिन औसतन 163 घटनाएं होती हैं और अभी तक सरकार इन अपराधों को कम करने को लेकर गंभीर नहीं दिखी है। प्रियंका गांधी ने कहा कि अगर महिला शिकायत करें तो उसको पूरी सुरक्षा मिलनी चाहिए महोबा जैसी जघन्य घटनाएं महिलाओं को यौन हिंसा की शिकायत करने से रोकती हैं।
बता दें कि उत्तर प्रदेश के महोबा में हाल ही में एक 30 वर्षीय महिला को कथित तौर पर मिट्टी तेल डालकर जला दिया। यह घटना महिला के द्वारा एक व्यक्ति के विरुद्ध छेड़खानी का मामला दर्ज कराने के बाद सामने आई जिसके चलते उक्त व्यक्ति के माता-पिता ने 30 वर्षीय महिला को आग के हवाले कर दिया। जिसके बाद महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इस पूरी घटना को लेकर प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर हमला किया है। बता दे महिलाओं को लेकर प्रियंका गांधी अक्सर संवेदनशील नजर आई हैं उत्तर प्रदेश के दौरे में वे अक्सर महिलाओं के साथ बैठक करती नजर आती हैं महिलाओं के मुद्दे को गंभीरता से उठाती दिखाई देती हैं ऐसे में उत्तर प्रदेश में 30 वर्षीय महिला के साथ हुई इस घटना को लेकर प्रियंका गांधी ने यूपी सरकार की महिलाओं के प्रति सुरक्षा को लेकर प्रहार किया है।