शिक्षक दिवस के अवसर पर भावुक हुई प्रियंका गांधी ,मां सोनिया को लेकर कही ये खास बात

देश आज अपने अपने शिक्षकों के सम्मान में नतमस्तक हो रहा है लोग अपने जीवन में अपने शिक्षकों के विशेष महत्व के लिए उनका आभार जता रहे हैं। हर व्यक्ति के जीवन में वह जिस भी पड़ाव में होता है किसी ना किसी शिक्षक का उसके जीवन में जरूर महत्व होता है चाहे वह कोई बड़ा अधिकारी हो, वैज्ञानिक हो, उद्योगपति हो खेल सितारा हो या सियासी जगत में हो। एक शिक्षक अपना योगदान हर व्यक्ति के जीवन में देता है।

शिक्षक दिवस के अवसर पर आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी अपने शिक्षकों को याद किया अपने जीवन में उनके महत्व के लिए उनका आभार जताया उनको धन्यवाद दिया लेकिन इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने अपने जीवन में एक ऐसे शिक्षक की बात की जिसे हर व्यक्ति के जीवन का पहला शिक्षक माना जाता है। यह शिक्षिका है प्रियंका गांधी की मां सोनिया गांधी। शिक्षक दिवस पर प्रियंका गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी के लिए भावुक होकर लिखा।

प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अपनी मां प्रियंका गांधी के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए कहा कि जीवन के तमाम पड़ाव पर हर रोज मुझे बहुत कुछ सिखाने वाली मेरी मां ही मेरी शिक्षिका है। प्रियंका के जीवन में उनकी मां सोनिया गांधी चाहे वह राजनीति की बात हो या जीवन के दूसरे क्षेत्र की विशेष भूमिका निभाती नजर आती हैं प्रियंका गांधी अक्सर अपनी मां सोनिया गांधी को लेकर भावुक नजर आती हैं। यही कारण है कि शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रियंका ने अपनी मां सोनिया गांधी को अपनी शिक्षिका बताते हुए उनका आभार भी जताया।

MUST READ