स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद देश के नाम देंगे अपना संदेश

देश कल अपना 75 वा स्वतंत्रता दिवस उत्साह के साथ मनाने जा रहा है इस अवसर पर देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आजादी की सालगिरह की पूर्व संध्या पर देशवासियों के नाम अपना संदेश देंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का यह संबोधन शाम 7:00 बजे से आरंभ होगा राष्ट्रपति के संबोधन को दूरदर्शन के सभी चैनलों पर प्रसारित किया जाएगा इसके साथ ही आकाशवाणी के सभी स्टेशन पर संबोधन को सुना जा सकेगा।

राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का संबोधन पहले हिंदी में इसके बाद अंग्रेजी में प्रसारित किया जाएगा साथ ही क्षेत्रीय चैनलों के द्वारा क्षेत्रीय भाषाओं में भी संबोधन का प्रसारण होगा। दूरदर्शन में शाम 7:00 बजे और आकाशवाणी में रात 9:30 में क्षेत्रीय भाषा के संस्कारों का प्रसारण होगा।

75 वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राष्ट्र के नाम देने वाले अपने इस संदेश में कोरोना महामारी के उन हालातों का जिक्र कर सकते हैं जिससे देश ने उभर कर एक बार फिर विकास के पहिए को दिशा दी है। वही टोक्यो ओलंपिक में खिलाड़ियों ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर देश को स्वर्ण पदक जीताया है जिसके जिक्र की संभावना भी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के संबोधन में की जा रही है।

MUST READ