दिल्ली विधेयक पर राजनीति : अमित शाह ने लिया नेहरू का नाम, कांग्रेस खुश, सवाल भी पूछे

लोकसभा में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक 2023 पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार पटेल, राजाजी, राजेंद्र प्रसाद और डॉ. अंबेडकर दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने के विरोध में थे। इस पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने खुशी जताई कि भाजपा ने नेहरूजी को याद किया। उन्होंने पूछा कि अगर दिल्ली में ऐसी छेडख़ानी होती रहेगी तो आप अन्य राज्यों के लिए भी ऐसे बिल लाते रहेंगे। अगर आपको लगता है कि यहां घोटाला होता है तो उसके लिए आपको यह बिल लाना जरूरी था? आपके पास ईडी, सीबीआई,आईटी है, आप उसका इस्तेमाल क्यों नहीं करते?

MUST READ