अलीगढ में बोले पीएम मोदी – 20वीं सदी की गलतियों को आज 21वी सदी का भारत सुधार रहा है,यूपी अभियानों का कर रहा है नेतृत्व
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ दौरे पर पहुंचे जहां उन्होंने लोधा में राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय और डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर अलीगढ़ नोड का शिलान्यास किया। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे। शिलान्यास के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परियोजनाओं की तमाम जानकारी सीएम योगी आदित्यनाथ से ली जिसके बाद उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद जनता को संबोधित किया।
कल्याण सिंह की अनुपस्थिति बहुत ज्यादा महसूस कर रहा हूं
प्रधानमंत्री मोदी ने संबोधन के दौरान कहा कि आज मैं धरती के महान सपूत स्वर्गीय कल्याण सिंह की अनुपस्थिति बहुत ज्यादा महसूस कर रहा हूं आज कल्याण जी हमारे साथ होते तो राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय और डिफेंस सेक्टर में बन रही अलीगढ़ की नई पहचान को देखकर बहुत खुश होते।
पीएम मोदी ने कहा कि राजा महेंद्र प्रताप सिंह के जीवन से हमें अदम्य इच्छाशक्ति अपने सपनों को पूरा करने के लिए कुछ भी कर गुजरने वाली जीवटता सीखने को मिलती है ।वह भारत की आजादी चाहते थे और अपने जीवन का एक-एक पल उन्होंने इसी के लिए समर्पित कर दिया था ।
20वीं सदी की गलतियों को आज 21वी सदी का भारत सुधार रहा है
पीएम ने कहा कि हमारी आजादी के आंदोलन में ऐसे कितने ही महान व्यक्तियों ने अपना सब कुछ खपा दिया लेकिन यह देश का दुर्भाग्य रहा कि आजादी के बाद ऐसे राष्ट्र नायक और राष्ट्र नायिकाओं की तपस्या से देश की अगली पीढ़ियों को परिचित नहीं कराया गया पीएम ने कहा देश की कई पीढियां इससे वंचित रह गई।लेकिन 20वीं सदी की गलतियों को आज 21वी सदी का भारत सुधार रहा है।
डिफेंस एक्सपोर्टर की नई पहचान बनाने की तरफ बढ़ रहा है भारत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज देश ही नहीं बल्कि दुनिया भी देख रही है कि आधुनिक ग्रेनेड और राइफल से लेकर लड़ाकू विमान ड्रोन युद्धपोत तक भारत में ही निर्मित किए जा रहे हैं भारत दुनिया के एक बड़े डिफेंस इंपोर्टर की छवि से बाहर निकलकर दुनिया के एक अहम डिफेंस एक्सपोर्टर की नई पहचान बनाने की तरफ बढ़ रहा है।
यूपी आज देश के सबसे बड़े अभियानों का नेतृत्व कर रहा है
पीएम मोदी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश और देश दुनिया के हर छोटे बड़े निवेशकों के लिए बहुत आकर्षक स्थान बनता जा रहा है यह तब होता है जब निवेश के लिए जरूरी माहौल बनता है जरूरी सुविधाएं मिलती हैं आज उत्तर प्रदेश डबल इंजन सरकार के डबल इंजन लाभ का एक बहुत बड़ा उदाहरण बन रहा है। पीएम ने कहा कि मुझे आज यह देखकर बहुत खुशी होती है कि जिस यूपी को देश के विकास में एक रुकावट के रूप में देखा जाता था वहीं यूपी आज देश के सबसे बड़े अभियानों का नेतृत्व कर रहा है।