सेमीफाइनल में महिला हॉकी टीम की हार के बाद बोले पीएम मोदी – हमारी हॉकी टीमों के शानदार प्रदर्शन के लिए याद रखेंगे टोक्यो ओलंपिक

टोक्यो ओलंपिक में लगभग चार दशक बाद भारतीय महिला हॉकी टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाई थी वही पूरे देश की निगाहें बुधवार को होने वाले इस सेमीफाइनल मुकाबले में टिकी हुई थी।सेमीफाइनल के इस खेल में भारतीय महिला हॉकी टीम के द्वारा शानदार प्रदर्शन किया गया खेल की शुरुआत में ही भारत के द्वारा गोल कर बढ़त बना ली गई थी लेकिन कांटे की हुई इस टक्कर अर्जेंटीना ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया और 2-1 से भारत को पूरे खेल में पीछे रखा। खेल के अंत तक भारत दोबारा गोल नहीं दाग सकी आखिरकार भारतीय महिला हॉकी टीम को अर्जेंटीना के हाथों 2-1 से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि इस हार के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय हॉकी टीम का हौसला बढ़ाया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एक चीज जिसे हम टोकयो 2020 के लिए याद रखेंगे वह हमारी हॉकी टीमों का शानदार प्रदर्शन आज और पूरे खेलों में हमारी महिला हॉकी टीम ने धैर्य के साथ खेला और शानदार कौशल दिखाया टीम पर गर्व है आगे के खेल और भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।

बता दें कि देश भर में ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम के प्रदर्शन के लिए भारतीय खिलाड़ियों की सराहना की जा रही है खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन खेलों पर नजर बनाए हुए थे। वहीं पुरुष हॉकी टीम के लिए भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर हौसला अफजाई की थी।

MUST READ