पाकिस्तान ने US के साथ की थी ये सीक्रेट डील, 3 अरब डॉलर की रकम को लेकर आया चौकाने वाला खुलासा
पाकिस्तान लम्बे समय से देश में आर्थिक मार झेल रहा है। आटा से लेकर पेट्रोल तक की बढ़ती कीमतों ने पाकिस्तान के आम लोगो की जिंदगी बदहाल कर दी है। आलम ये है कि पाकिस्तान दुनियाभर के देशो के सामने मदद की झोली फैलाये बैठा है।
वहीं अपने गिरते हुए विदेशी मुद्रा भण्डार के लिए भी पाकिस्तान ने दूसरे मुल्को से मिन्नतें की। तभी इस साल जुलाई में पाकिस्तान को अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष से 3 अरब डॉलर की मदद का ऐलान किया गया था। हालाँकि अब एक चौका देने वाला खुलासा हुआ है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है की पाकिस्तान को यह मदद अमेरिका के साथ एक सीक्रेट डील के बाद मिली है।
क्या थी पाक-अमेरिका की सीक्रेट डील ?
सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि अमेरिका ने गुप्त हथियारों की खरीद के बदले इस साल की शुरुआत में पाकिस्तान के लिए आईएमएफ बेलआउट पैकेज की एक डील सुरक्षित की थी। यह डील यूक्रेन की सेना को हथियारों की सप्लाई के मकसद से जुड़ी थी। एक अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट ने पाकिस्तान और अमेरिका के सरकारी दस्तावेजों की पुष्टि करने वाले सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है।
पाकिस्तान में बने गोले पहुंचे रहे युक्रेन
पाकिस्तान को यूक्रेन युद्ध के लिए जरूरी बुनियादी हथियारों के उत्पादन केंद्र के तौर पर जाना जाता है। यूक्रेन युद्ध सामग्री और हार्डवेयर की पुरानी कमी से जूझ रहा है। ऐसे में यूकेनी सेना की तरफ से पाकिस्तान में बने गोले और बाकी हथियारों के उपयोग की जानकारी कई बार सामने आई है। हालांकि न तो अमेरिका और न ही पाकिस्तानी ने कभी इस रिपोर्ट को स्वीकार किया है। कुछ दस्तावेज जो लीक हुए हैं, उनके मुताबिक साल 2022 से 2023 फरवरी तक तक अमेरिका और पाकिस्तान के बीच हथियारों की बिक्री पर सहमति बनी थी।