आज ही के दिन भारतीय टीम के दो दिग्गजों ने अचानक कर दिया था रिटायरमेंट का ऐलान

Liberal Sports Desk : 15 अगस्त का दिन एक और जहां लोगों में आजादी और खुशी का माहौल रहता है तो वही 15 अगस्त 2020 का दिन भारतीय फैंस के लिए एक झटका लेकर भी आया था। जिसे लोग आज के दिन बेहद याद कर रहे हैं। और वह पल था जब भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तान और सबसे सफल फिनिशर महेंद्र सिंह धोनी और मिडिल ऑर्डर के शानदार बल्लेबाज सुरेश रैना ने संन्यास की घोषणा कर दी थी।

15 अगस्त 2020 की सात बचकर 29 मिनट का वह समय था जब सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी एक पोस्ट डालते हैं और उसमें लिखते हैं 7:29 पर मुझे रिटायर ही समझे सपोर्ट के लिए शुक्रिया।

पोस्ट को देखने के बाद भारतीय क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी के फैंस को भरोसा नहीं हुआ लोगों ने इसे अफवाह माना। लेकिन थोड़ी देर बाद यह खबर पुख्ता हो गई कि महेंद्र सिंह धोनी ने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। भारतीय फैंस को अभी महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास पर भरोसा नहीं हो रहा था और कुछ ही देर बाद यह खबर भी आई कि सुरेश रैना ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। ऐसा लगा मानो भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गज खिलाड़ियों ने भारतीय फैंस का दिल तोड़ कर रख दिया।

महेंद्र सिंह धोनी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 2019 विश्व कप में अपना आखिरी वनडे मुकाबला खेला था लेकिन भारतीय फैंस कोई उम्मीद थी कि महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर से भारत की जर्सी में नजर आएंगे लेकिन महेंद्र सिंह धोनी ने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी। सुरेश रैना महेंद्र सिंह धोनी के खास दोस्त माने जाते हैं। उन्हें महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास की जैसे ही खबर मिली उन्होंने भी सन्यास की घोषणा कर दी।हाल ही में कुछ दिनों पहले जब सुरेश रैना से यह पूछा गया था कि अगर धोनी आईपीएल नहीं खेलेंगे तो आप क्या करेंगे तब सुरेश रैना का जवाब था मैं भी आईपीएल खेलना छोड़ दूंगा।

महेंद्र सिंह धोनी ने भारत के लिए 90 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमे उन्होंने 38.09 की औसत से 4876 रन बनाए हैं जिसमे 6 शतक और 33 अर्धशतक शामिल हैं महेंद्र सिंह धोनी का टेस्ट मैच मैच सर्वोच्च स्कोर 244 है जो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध चेन्नई की टर्निंग विकेट में बनाया था।

वही महेंद्र सिंह धोनी के वनडे करियर की बात की जाए तो उन्होंने भारत के लिए 350 एकदिवसीय मुकाबले खेलते हुए 50.58 की शानदार औसत से 10773 रन बनाए हैं। जिसमे उन्होंने 10 शतक और 73 अर्धशतक शामिल है।

महेंद्र सिंह धोनी ने भारत के लिए टी20 मैचों में भी कप्तानी की है और लंबे समय तक T20 में खेले हैं। उनकी कप्तानी में ही भारत ने 2007 का T20 विश्वकप का खिताब अपने नाम किया था। उसके बाद 2014 में भारत ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 2014 के t20 विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई थी। महेंद्र सिंह धोनी ने भारत के लिए 98 टी 20 मुकाबले खेले हैं। जिसमे उन्होंने 1617 रन बनाए हैं। जिसमे उन्होंने 2 अर्धशतक लगाए हैं।

सुरेश रैना के वनडे करियर की बात की जाए तो उन्होंने भारत के लिए 226 वनडे खेले है जिसमे उन्होंने 35.31 की औसत से 5615 रन बनाए हैं। जिसमे रैना ने 5 शतक व 36 अर्धशतक लगाए हैं।

वही सुरेश रैना ने भारत के लिए 18 टेस्ट मैच भी खेले हैं। जिसमे उनके नाम 26.18 की औसत से 768 रन बनाए हैं। जिसमें उनके नाम 7 अर्धशतक और एक शतक शामिल हैं।

सुरेश रैना भारतीय क्रिकेट टीम के लिए लंबे समय तक T20 क्रिकेट भी खेले हैं टी-20 क्रिकेट में उनका एक अलग ही नाम था। क्योंकि वे बेहद ही आक्रामक बल्लेबाज माने जाते थे T20 क्रिकेट में सुरेश रैना ने भारत के लिए 78 टी 20 मुकाबले खेले हैं जिसमे उन्होंने 1604 रन बनाए हैं।

MUST READ