नीतीश कुमार ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, जरूरी नहीं लोकसभा चुनाव समय पर हों

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा तो कभी भी हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह आवश्यक नहीं है कि वो समय पर हों। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि गठबंधन में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाए। कोई पद की महत्वाकांक्षा नहीं है। उन्होंने मायावती या अन्य दलों के शामिल होने पर कहा कि अभी कुछ तय नहीं है। प्रयास किए जा रहे हैं। इंडिया गठबंधन की बैठक 31 अगस्त और 1 सितंबर को मुंबई में होने वाली है, जिसमें गठबंधन के दल आगे की रणनीति बनाएंगे।

MUST READ