नीरज चोपड़ा ने पहली बार जीता स्वर्ण पदक.. पाकिस्तानी खिलाड़ी रहा दूसरे स्थान पर
ओलंपिक पद विजेता नीरज चोपड़ा ने फिर इतिहास रच दिया है। उन्होंने विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2023 में भारत का पहला स्वर्ण पदक जीता है। नीरज चोपड़ा ने दूसरे प्रयास में 88.17 मीटर का थ्रो किया। पुरुष जेवलिन थ्रो फ़ाइनल में ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने अपने तीसरे प्रयास में 86.32 मीटर थ्रो किया, पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 87.32 मीटर थ्रो किया और नीरज के बाद दूसरे स्थान पर रहे। भारतीय सेना ने सूबेदार नीरज चोपड़ा को बुडापेस्ट में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 88.17 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी उन्हें बधाई दी। भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने के बाद हरियाणा के पानीपत में नीरज चोपड़ा के आवास पर जश्न हुआ।
पिता ने कहा-पूरे देश की जीत हुई
नीरज चोपड़ा के पिता सतीश कुमार ने कहा कि यह हमारे पूरे हिंदुस्तान के लिए खुशी का दिन है कि विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में हम लोगों ने स्वर्ण पदक जीता। यह आज पूरे देश की जीत है। हमें उम्मीद थी कि वह बेहतर प्रदर्शन करेगा और वह उस पर खरा उतरा है। उन्होंने कहा कि यह अपने गांव, देश के लिए गर्व का पल है।