चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए देशभर में पूजा.. अजमेर शरीफ में भी मांगी गई दुआ
चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए उत्तराखंड में माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर महादेव देहरादून ने हरिद्वार में विशेष गंगा पूजन किया गया। महाराष्ट्र में आरएसएस कार्यकर्ताओं ने गणेश मंदिर टेकड़ी में हवन किया। गुजरात में चंद्रयान-3 की सफल चंद्र लैंडिंग के लिए सूरत के कडोदरा में हनुमान मंदिर में हवन किया गया। जम्मू में छात्रों ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए एक प्रदर्शनी का आयोजन किया। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में साधुओं ने हवन किया। वहीं मप्र के छतरपुर के बागेश्वर धाम में विशेष पूजा-अर्चना करने संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में छात्रों ने अपने चेहरे रंगे और पोस्टर प्रदर्शित किए। चंद्रयान-3 की सफलता के लिए राजस्थान के अजमेर शरीफ दरगाह में भी प्रार्थना की गई।
रूस की विफलता बता रही इतना आसान नहीं
रॉकेटियर्स रिसर्च इंस्टीट्यूट के सीईओ दिव्यांशु पोद्दार का कहना है कि अगर हम चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतर गए तो यह हमारे लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी। हम सॉफ्ट लैंडिंग करने वाले दूसरे देश बन जाएंगे। हमने चंद्रयान 2 से बहुत कुछ सीखा है। अपने संचार, प्रणोदन और पैरों में बदलाव किए हैं। उन्होंने कहा कि रूस की विफलता से पता चलता है कि चंद्रमा पर उतरना करना कितना मुश्किल है। वहीं आरएसएस नेता सुनील अम्बेकर ने कह कि भारत का चंद्रयान-3 मिशन हम सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। हमारे देश के वैज्ञानिकों ने भारत का नाम रोशन किया है। मुझे विश्वास है कि यह अवश्य सफल होगा।