मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह ने खास अंदाज में मनाया मीराबाई चानू का जन्मदिन,कहा यह सौभाग्य की बात..

टोक्यो ओलंपिक में भारत को पहला पदक जिताने वाली वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने रविवार 8 अगस्त को अपनी जिंदगी के सफलतापूर्वक 27 वर्ष पूरे कर लिए। मीराबाई चानू अपना 27 वां जन्म दिवस मना रही है उनका यह जन्मदिवस इस बार और भी खास हो गया क्योंकि इस बार उन्होंने टोक्यो ओलंपिक खेलों में इतिहास रचते हुए भारत को पहला पदक जीताया। ऐसे में भला अपने प्रदेश के चमकते सितारे का जन्मदिन मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह कैसे मनाना भूल सकते थे। मीराबाई जानू के इस जन्म दिन को मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह ने खास अंदाज में मना कर और भी यादगार बना दिया।

मुख्यमंत्री ने जन्मदिन के मौके पर मीराबाई चानू को घर में किया आमंत्रित ,साथ काटा केक

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह मीराबाई चानू के पदक जीतने के बाद से ही बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं। मीराबाई चानू के जन्म दिवस के अवसर पर भी मुख्यमंत्री ने इसी उत्साह के साथ मीराबाई चानू को अपने घर पर आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री के घर पर ही मीराबाई चानू के बर्थडे को सेलिब्रेट किया गया। इस मौके पर सीएम एन बिरेन सिंह के साथ मीराबाई चानू ने केक काटकर अपने जन्मदिन का जश्न मनाया इसका वीडियो मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया में साझा किया जिसमें वह उत्साह से भरे हुए नजर आ रहे हैं वही केक काटने के बाद मीराबाई चानू ने सीएम को केक खिलाया और सीएम ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। सीएम ने जन्मदिन के इस वीडियो को ट्वीट करते हुए कहा कि मीराबाई चानू के जन्मदिन के अवसर पर उनका मेरे घर पर होना यह सौभाग्य की बात है उन्हें जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई यू ही देश का नाम रोशन करती रहे।

MUST READ