चंद्रयान 3 की सफलता पर फिसली ममता की जुबान,कर गई ये बड़ी गलती
भारत ने अपने अंतरिक्ष विकास को लेकर सफलता की एक और बड़ी इबारत लिख दी है। मिशन मून चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग के बाद देश जश्न मना रहा है। दुनियाभर के देश भारत की इस सफलता पर बधाई दे रहे हैं। वहीं विपक्षी नेता भी मिशन मून की कामयाबी पर बधाई दे रहे हैं। हालाँकि इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मिशन मून की सफलता पर कुछ ऐसा बोल दिया जिससे वो सुर्ख़ियों में आ गई।
दरअसल चंद्रयान-3 की चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग से पहले ममता बनर्जी ने एक कार्यक्रम में इसरो को शुभकामनाएं दी और इसके कामयाब होने की कामना की. इसी दौरान जब उन्होंने 1984 के मिशन का किस्सा सुनाया तो वह अंतरिक्षयात्री राकेश शर्मा की जगह फिल्म निर्माता राकेश रोशन को इसका श्रेय दे बैठी।
ममता बनर्जी ने कहा, ‘पश्चिम बंगाल की जनता की ओर से में इसरो को बधाई देती हूं, वैज्ञानिकों को इसका क्रेडिट मिलना चाहिए. जब राकेश रोशन चांद पर पहुंचे थे तो पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने उनसे पूछा था कि वहां से भारत कैसा दिखता है.