ममता बनर्जी ने TMC कार्यकर्ताओ और अभिषेक पर हुए हमले के लिए अमित शाह को ठहराया जिम्मेदार ,कहा -भाजपा राक्षसी…

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर हमला बोला है। ममता बनर्जी ने उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर त्रिपुरा हॉल में किए गए हमले के लिए गृह मंत्री अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया है।

सोमवार को बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी त्रिपुरा में घायल हुए तृणमूल के कार्यकर्ताओं को देखने एसएसकेएम अस्पताल पहुंची। जहां उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं के स्वास्थ्य के विषय में जानकारी ली। वहीं कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर जमकर हमला बोला। ममता बनर्जी ने गृह मंत्री अमित शाह पर टीएमसी सांसद अभिषेक बैनर्जी और कार्यकर्ताओं पर हमला करने के लिए आरोप लगाए हैं।

ममता बनर्जी ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि हैरानी की बात है कि सब कुछ पुलिस के सामने हुआ और किसी प्रकार की स्वास्थ्य व्यवस्था भी मुहैया नहीं कराई गई उन्होंने कहा कि बीजेपी एक राक्षसी पार्टी है। ममता ने कहा कि असम से लेकर उत्तर प्रदेश तक भाजपा ने हमें अंदर नहीं जाने दिया। घटना के संबंध में बताते हुए ममता ने कहा कि अभिषेक को बाद में बुलेट प्रूफ कार दी गई थी वरना वह और भी बुरी तरह घायल हो जाता। ममता बनर्जी ने कहा कि इसके पीछे गृह मंत्री अमित शाह का समर्थन है। गुंडों को उसी फ्लाइट में बैठाया जा रहा था जिसमें अभिषेक सफर कर रहा था।

MUST READ