आईपीएल से पहले फॉर्म में लौटे महेंद्र सिंह धोनी प्रैक्टिस मैच में कर दिया कमाल
Liberal Sports Desk : आईपीएल के प्रथम चरण में महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार वापसी करते हुए अंक तालिका में एक बेहतरीन स्थिति में नजर आ रही है। लेकिन उस चरण में महेंद्र सिंह धोनी का बल्ला पूरी तरह से खामोश नजर आया था। लेकिन अब चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी ने धोनी का वीडियो शेयर किया है। उस वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे हैं उससे यह तो तय हो गया है कि 19 सितंबर को होने जा रहे चेन्नई और मुंबई के खिलाफ पहले मैच से पहले महेंद्र सिंह धोनी पूरी तरह से लय में लौट चुके हैं और गेंदबाजों के ऊपर प्रहार करते भी नजर आए हैं।
महेंद्र सिंह धोनी के बल्ले से दिखाई दिया हेलीकॉप्टर शॉट
Erictainment -Just for laughs 😁#WhistlePodu #Yellove 🦁💛 pic.twitter.com/SOAsiSuWKG
— Chennai Super Kings – Mask P😷du Whistle P🥳du! (@ChennaiIPL) September 14, 2021
लंबे समय से महेंद्र सिंह धोनी का बल्ला आईपीएल में भी उस तरह से नहीं बोल पाया है जिस तरह से महेंद्र सिंह धोनी को जाना जाता है। लेकिन इस वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी जिस तरह से गेंदबाजों की धुनाई करते नजर आ रहे हैं उससे यह तो तय हो गया है कि आईपीएल के फेज- 2 में महेंद्र सिंह धोनी का बल्ला आग उगलने वाला है। महेंद्र सिंह धोनी ने प्रैक्टिस के दौरान हर गेंदबाजों की गेंदों पर कड़ा प्रहार किया और अपना पसंदीदा शॉट हेलीकॉप्टर भी लगाया। धोनी ने यॉर्कर गेंदों पर भी अपने पूरे शॉट खेलते नजर आए। इससे चेन्नई सुपर किंग्स के फैन्स के लिए तो बेहद बड़ी खुशखबरी है ही साथ ही साथ चेन्नई के लिए भी बड़ी खुशखबरी है क्योंकि टीम भी चाहती है कि महेंद्र सिंह धोनी अपनी लय में लौटे।