भारतीय टीम से मिलने पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी, बीसीसीआई ने तस्वीरें की साझा

भारत और न्यूजीलैंड की टीम के बीच आज रांची के मैदान पर पहला T20 मुकाबला खेला जाना है। रांची में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का गृह नगर भी है। यही वजह है कि उनके गृह नगर में ही मुकाबला होने जा रहा है और अब महेंद्र सिंह धोनी भी भारतीय टीम के खिलाड़ियों से मिलने रांची के ही मैदान पर पहुंच गए और भारतीय टीम के खिलाड़ियों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई।

भारतीय टीम रांची में अभ्यास कर रही थी। तभी भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी रांची के मैदान पर पहुंचे और भारतीय टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या, शुभ्मन गिल, पृथ्वी शॉ, यूज़वेंद्र चहल से मुलाकात भी की। उन्होंने टीम के स्टाफ मेंबर से भी बातचीत की।

MUST READ