गणेश चतुर्थी पर बना दी अद्भुत आकृति.. विश्व भर को दिया यह संदेश
ओडिशा के पुरी में रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर विश्व शांति के संदेश के साथ स्टील के कटोरे के टुकड़े से भगवान गणेश की रेत की मूर्ति बनाई है। यह आकर्षक कलाकृति मनभावन प्रतीत हो रही है। इससे पहले भी सुदर्शन पटनायक विशेष अवसरों पर रेत से आकृतियां बनाते रहे हैं। चाहे वह चंद्रयान 3 की लांचिंग हो या किसी महापुरुष का जन्मदिन या देश के लिए कोई शुभ अवसर। सुदर्शन ने अपनी कलाकारी से लोगों को बेहद प्रभावित किया है।