चंद्रमा पर क्रैश हो गया लूना-25 अंतरिक्ष यान.. रूस की उम्मीदों को लगा तगड़ा झटका
जर्मनी के डीडब्ल्यू न्यूज ने अंतरिक्ष निगम रोस्कोस्मोस के हवाले से बताया कि रूस का लूना-25 अंतरिक्ष यान चंद्रमा पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। रूस ने 47 साल बाद अपना महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष यान लूना-25 चंद्रमा पर भेजा था। लूना-25 में एक असमान्य स्थिति पैदा हो गई थी। लूना-25 एक दिन बाद यानि कि सोमवार को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने की तैयारी कर रहा था, लेकिन इसके पहले ही तकनीकी खराबी आ गई। लूना-25 के दुर्घटनाग्रस्त होने से रूस को तगड़ा झटका लगा है। सोवियत संघ के समय रूस ने 1976 में अपना अंतिम अंतरिक्ष यान भेजा था।