मिशन मून पर निकला लूना-25 लड़खड़ाया.. तकनीकी खराबी से रूस की बढ़ी टेंशन

रूस के महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष यान लूना-25 ने चंद्रमा पर लैंडिंग के ठीक टेंशन बढ़ा दी है। राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस का कहना है कि लूना-25 में एक असमान्य स्थिति पैदा हुई है। यह सब तक तब हुआ, जब वह प्री-लैंडिंग ऑर्बिट में ट्रांसफर होने के लिए तैयार हो रहा था। लूना-25 एक दिन बाद यानि कि सोमवार को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने की तैयारी कर रहा था, लेकिन इसके पहले ही यह खराबी आ गई। अभी यह पता नहीं चल सका है कि क्या यह खराबी लूना-25 के चंद्रमा पर लैंडिंग को प्रभावित करेगी। 1976 के बाद लूना-25 चंद्रमा पर रूस का पहला मिशन है। एक छोटी कार के आकार का लूना 25 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर एक साल तक काम करेगा। यह सतह पर पानी के निशान को ढूंढेगा

MUST READ