टोक्यो ओलंपिक में पहली बार गूंजी जन गण,मन.. की धुन,जेवलिन स्टार नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल किया अपने नाम..पीएम ने कहा-इतिहास रच गया

टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल का इंतजार आखिरकार भारत के लिए खत्म हुआ भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने भारत के लिए टोक्यो ओलंपिक में पहला गोल्ड मेडल अपने नाम किया और इसके साथ ही उन्होंने टोक्यों ओलंपिक में इतिहास रच इतिहास दिया। स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने फाइनल मुकाबले में धमाकेदार शुरुआत की है. उन्होंने पहले प्रयास में ही अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं. नीरज ने पहले प्रयास में 87.03 मीटर का थ्रो किया है और इसी के साथ गोल्ड पदक भारत के लिए सुनिश्चित कर दिया।

टोक्यो ओलंपिक में यह पहला मौका है जब पोडियम में भारत के राष्ट्रगान की धुन बजाई गई देशभर में नीरज चोपड़ा के स्वर्ण पदक जीतने की खुशी में जश्न मनाया जा रहा है वही टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए पहला गोल्ड मेडल जीतने पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी नीरज चोपड़ा को इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के लिए बधाई दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीरज चोपड़ा को बधाई देते हुए कहा कि टोक्यो में इतिहास रचा गया है! नीरज ने आज जो हासिल किया है उसे हमेशा याद किया जाएगा। युवा नीरज ने असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने उल्लेखनीय जुनून के साथ खेला और अद्वितीय धैर्य दिखाया। गोल्ड जीतने के लिए उन्हें बधाई।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि
नीरज चोपड़ा की अभूतपूर्व जीत! आपके स्वर्णिम भाले ने बाधाओं को तोड़कर इतिहास रच दिया। आप अपने पहले ओलंपिक में भारत को पहली बार ट्रैक और फील्ड पदक दिलाते हैं। आपका करतब हमारे युवाओं को प्रेरणा देगा। भारत उत्साहित है! हार्दिक बधाई!

MUST READ