आज ही के दिन हुआ था उस खिलाड़ी का जन्म जिसकी गेंदों ने उड़ा दी थी विश्व भर के बल्लेबाजों की रातों की नींद

Liberal Sports Desk : 13 सितंबर 1969 आज ही का वह दिन था जब ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज लेग स्पिनर शेन वॉर्न का जन्म हुआ था। शेन वॉर्न ऑस्ट्रेलियाई टीम का और विश्व क्रिकेट का ऐसा स्पिन गेंदबाज जिसने ना जाने विश्व भर के बड़े से बड़े बल्लेबाजों की भी रातों की नींद उड़ा दी थी। आठवें स्टंप से गेंद को टर्न कराकर गिल्लियां बिखेर देना इस गेंदबाज की विशेषता थी। और ऐसा एक बार नहीं बल्कि अपने करियर में हजारों बार इस खिलाड़ी ने यह कारनामा किया। शेन वॉर्न के नाम टेस्ट क्रिकेट में 708 विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है।केवल मुथैया मुरलीधरन उनसे ज्यादा टेस्ट विकेट ले पाए हैं।

न्यूजीलैंड का वह खिलाड़ी जिसने पहली बार शेन वॉर्न को खेलने का अलग ही तरीका बताया था

9 सितंबर 1976 के दिन न्यूजीलैंड के दिग्गज खिलाड़ी क्रेग मैकमिलन का भी जन्म हुआ था। क्रेग मैकमिलन न्यूजीलैंड के बेहतरीन ऑलराउंडर खिलाड़ियों में शुमार रहे हैं। लंबे समय तक उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए क्रिकेट खेला है और कई महत्वपूर्ण पारियां भी खेली है। वह दौर कौन भूल सकता है जब शेन वार्न अपनी गेंदों से आग उगला करते थे तब क्रेग मैकमिलन ने शेन वार्न की गेंद को खेलने का एक अलग ही तरीका अपनाया था।

क्रेग मैकमिलन की शानदार पारियों की बदौलत 2008 में न्यूजीलैंड ने अपने घर पर ऑस्ट्रेलिया को चैपल हेडली सीरीज में हराया था। उस सीरीज में क्रेग मैकमिलन ने तीन महत्वपूर्ण पारियां खेली थी और तीनों बार न्यूजीलैंड ने 300 रनों का लक्ष्य हासिल करते हुए चैपल हैडली ट्रॉफी जीती थी।

MUST READ