श्रीलंका के खिलाफ लड़खड़ाते हुए 200 पार पहुंची भारतीय टीम
भारत और श्रीलंका की टीम के बीच कोलंबो के मैदान पर एशिया कप 2023 का मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय टीम 49.1 ओवर में 213 रनों पर सिमट गई है। भारतीय टीम की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 53 रनों की पारी खेली। इस मुकाबले में भारतीय टीम श्रीलंका के स्पिन गेंदबाजी अटैक के सामने बेबस नजर आई।
श्रीलंका की टीम की ओर से दिमुथ वेल्लालगे और चरित असलंका दोनों स्पिन गेंदबाजों ने कुल मिलाकर 9 विकेट हासिल किये। दिमुथ वेल्लालगे ने 10 ओवर में 40 रन देकर 5 विकेट हासिल किये। तो वही चरित असालंका ने ओवर में 18 रन देकर 4 सफलता हासिल की।
भारतीय टीम की ओर से रोहित शर्मा ने 53 केएल राहुल ने 39 ईशान किशन ने 33 और अक्षर पटेल ने 26 रनों की पारी खेली और भारतीय टीम को लड़ने लायक स्कोर तक पहुँचाया।