भारतीय नौसेना प्रमुख पहुंचे वियतनाम, पड़ोसी चीन की घेरेबंदी का प्रयास
भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने वियतनाम पीपुल्स नेवी के वाइस एडमिरल ट्रान थान नघिएम से मुलाकात की। दोनों सैन्य नेताओं ने क्षमता निर्माण, क्षमता वृद्धि और संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास के माध्यम से समकालीन समुद्री वातावरण और समावेशी इंडो पैसिफिक और द्विपक्षीय नौसैनिक सहयोग को बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की। इससे पहले भारतीय नौसेना ने अपना बेहतरीन युद्धपोत कृपाण को वियतनाम पीपुल्स नेवी को सौंपा था। इससे वियतनाम की समुद्री ताकत बढ़ेगी। वियतनाम का चीन के साथ सीमा विवाद रहा है। वियतनाम को युद्धपोत देना चीन की घेरेबंदी का प्रयास है।