साइंस एंड टेक्नोलॉजी में ग्लोबल लीडर बनेगा भारत.. इसरो में भावुक हुए मोदी
बेंगलुरु में इसरो टेलीमेट्री ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क मिशन कंट्रोल कॉम्प्लेक्स में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आकाश में अनंत संभावनाएं भारत का इंतजार कर रही हैं। देश की भावी पीढ़ी को आपका मार्गदर्शन बेहद आवश्यक है। आप युवावओं के रोल मॉडल हैं। भारत सांइस एंड टेक्रॉलाजी में ग्लोबल लीडर बनेगा। 2047 में विकसित भारत का सपना साकार होगा।
भारत के पास ज्ञान का खजाना
मोदी ने कहा कि भारत के पास ज्ञान का खजाना है, जो गुलामी के कालखंड में छिप गया है। आजादी के अमृतकाल में इसे हमें खोजना है, दुनिया को दिखाना है। हमारे युवा वैज्ञानिकों को करने के लिए बहुत कुछ है। उन्होंने कहा कि 23 अगस्त का दिन नेशनल स्पेस डे के नाम से जाना जाएगा। भारत में आपके लिए नई संभावनाओं के द्वार लगातार खुल रहे हैं। 21वीं सदी के कालखंड में जो देश साइंस टेक्रोलॉजी में बढ़त बनाएगा, वो आगे बढ़ जाएगा। अगले कुछ वर्षों में भारत की स्पेस इंडस्ट्री 1 बिलियन डॉलर से बढक़र 60 मिलियन डॉलर हो जाएगा। इसलिए भारत सरकार रिफॉर्म कर रही है। 4 से बढक़र 150 हो गई है। मोदी ने सभी को धन्यवाद देते हुए भारत माता की जय के साथ अपना भाषण खत्म किया। इस दौरान वे कई बार भावुक हुए और वैज्ञानिकों को कोटि-कोटि नमन किया।