दुनिया भर के देशों से भारत को मिली स्वतंत्रा दिवस की बधाई,अमेरिका और रूस ने कही ये बड़ी बातें

भारत के 75 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दुनिया भर के देशों से भारत को बधाइयां और शुभकामनाएं मिलने का तांता लगा हुआ है। अमेरिका रूस जापान समेत कई देशों से भारत के स्वतंत्रता दिवस के जश्न के माहौल में शुभकामनाएं भेजी गई।

भारतीय स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत को 75वे स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को इस अवसर पर बधाई देते हुए कहा कि आर्थिक सामाजिक और कई क्षेत्रों में भारत के द्वारा हासिल की गई सफलता को वैश्विक रूप से स्वीकारा जाता है। आपका देश वैसे क्षेत्र में उच्च प्रतिष्ठा पाता है और अंतरराष्ट्रीय एजेंडे के मुद्दों को हल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि हम दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी के संबंधों की सराहना करते हैं। इसी के साथ पुतिन ने कहा कि मैं आप सभी के अच्छे स्वास्थ्य और सफलता की कामना करता हूं और मित्र भारत के सभी नागरिकों के कल्याण और समृद्धि कि कामना करता हूँ।

रूस के साथ-साथ भारत को अमेरिका ने भी इस स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बधाई देते हुए कहा कि भारत और अमेरिका को पूरी दुनिया को यह दिखाना चाहिए कि दो महान और विविध लोकतंत्र हर जगह लोगों के लिए काम कर सकते हैं राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि मैं आज भारत अमेरिका और दुनिया भर में जश्न मनाने वाले सभी लोगों के लिए सुरक्षा और खुशहाली के लिए भारतीय स्वतंत्रता दिवस की कामना करता हूँ। वहीं उन्होंने कहा कि भारत में यह आजादी महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर प्राप्त की।

MUST READ