चीन से लैपटॉप-टैबलेट पर इंपोर्ट बैन.. भारत जल्द लागू करेगा नए प्रतिबंध

भारत ने चीन की सरकार को बड़ा झटका देते हुए चीन से होने वाले लैपटॉप, टैबलेट और कंप्यूटर के इंपोर्ट पर बैन लगाने का फैसला ले लिया है। अब इनके इंपोर्ट के लिए लाइसेंस लेना जरूरी होगा। हालांकि इसके लिए नवंबर 2023 तक का समय निर्धारित किया गया है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने शुक्रवार को नोटिफिकेशन जारी किया है। दरअसल भारत सरकार मेक इन इंडिया पर जोर देते हुए आयात पर लाइसेंस लागू कर रही है, ताकि देश में मैन्युफैक्चरिंग तेज हो सकेगा। यह चीन के लिए झटका है, क्योंकि वहां का इलेक्ट्रॉनिक मार्केट बेहद बड़ा है। कई बड़ी कंपनियां चीन से भारत को सप्लाई करती हैं। बीती तिमाही में 19.7 अरब डॉलर का आयात किया गया था। सरकार स्वदेशी उत्पादन को बढ़ावा देना चाहती है।

MUST READ