CSK और जडेजा के बीच हुई तकरार को धोनी ने कैसे सुलझाया, सच आया सामने
साल 2022 का आईपीएल सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कुछ खास नहीं था। साल की शुरुआत में ही रविंद्र जडेजा को चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी सौंपी जाती है और आईपीएल के बीच में ही रविंद्र जडेजा कप्तानी छोड़ देते हैं और एक बार फिर से महेंद्र सिंह धोनी कमान संभाल लेते हैं। और ऐसा माना जा रहा था कि रविंद्र जडेजा इतना नाराज हो गए थे की अंत में जडेजा टीम होटल तक छोड़ कर चले गए थे।
महेंद्र सिंह धोनी ने दूर की थी जडेजा और सीएसके फ्रेंचाइजी की नाराजगी
रविंद्र जडेजा से कप्तानी छीन ली गई थी और रविंद्र जडेजा की फॉर्म भी खराब हो गई थी। ऐसे में रविंद्र जडेजा से महेंद्र सिंह धोनी ने घंटों बातचीत की और इस पूरी समस्या को सुलझाया था। जिसके बाद सीएसके के सीईओ विश्वनाथ और रविंद्र जडेजा के बीच जो भी कुछ चल रहा था वह सब कुछ ठीक हुआ।
यानी एक बार फिर से महेंद्र सिंह धोनी ही चेन्नई सुपर किंग्स के कर्ता-धर्ता रहे हैं और एक बार फिर से उन्होंने जो भी हलचल थी उस हलचल को समाप्त किया और वापस से रविंद्र जडेजा एक बार फिर से चेन्नई सुपर किंग्स के कैंप में पहुंच गए हैं। क्योंकि बीच में ऐसी भी खबरें आई थी कि रविंद्र जडेजा और चेन्नई के रास्ते अब अलग-अलग हो सकते हैं। बहुत सारी खबरें थी जिसमें ऐसा कहा जा रहा था कि रविंद्र जडेजा चेन्नई की तरफ से खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे लेकिन अब धोनी जडेजा सबसे एक साथ हैं।