दिल्ली में G-20 सम्मलेन का ऐतिहासिक आयोजन, दुनियाभर की मीडिया ने माना भारत का लोहा

भारत की अध्यक्षता में आयोजित हुए जी 20 शिखर सम्मलेन में दिल्ली घोषणा पर सर्वसम्मित से हुई सहमति की गूँज दुनियाभर में सुनाई दी।भारत की अध्यक्षता में संपंन्न हुआ यह सफल आयोजन ऐतिहासिक बन गया है। देश ही नहीं वैश्विक मीडिया भी भारत की इस उपलब्धि और बढ़ते हुए प्रभाव की सराहना की है। अंतर्राष्ट्रीय मीडिया ने भारत की प्रशंसा तो की ही साथ ही वैश्विक दक्षिण की आवाज़ के रूप में इसके बढ़ते दबदबे पर जोर भी दिया।

अमेरिकी अख़बार ने की मोदी की सराहना

अमेरिका के चर्चित अखबार वाशिंगटन पोस्ट ने वैश्विक चिंताओं को दूर करने और सभी विकासात्मक और भू-राजनीतिक मुद्दों पर 100 प्रतिशत आम सहमति प्राप्त करने के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की। अखबार की एक लीड स्टोरी पर दिए गए शीर्षक में कहा गया कि “मोदी की कूटनीतिक जीत के लिए भारत ने जी20 शिखर सम्मेलन में विभाजित विश्व शक्तियों के बीच समझौता किया।”

दुनिया को दिया गया आकार

दुबई स्थित मीडिया संगठन गल्फ न्यूज ने इस पहलू पर जोर दिया कि कैसे 18वें जी20 शिखर सम्मेलन ने सद्भाव और विविधता में दुनिया को आकार दिया। साथ ही अखबार ने अपनी स्टोरी को “18वें जी20 शिखर सम्मेलन: विविधता और सद्भाव की दुनिया को आकार देना” शीर्षक के साथ साझा किया।

ब्रिटिश मीडिया भी हुआ कायल

जैसे ही जी20 शिखर सम्मेलन उत्पादक पहलों के साथ संपन्न हुआ, ब्रिटिश दैनिक ब्रॉडशीट, द टेलीग्राफ ने नई विश्व व्यवस्था का मुख्य आकर्षण बनने के लिए भारत के कदम के बारे में बात की। उनकी स्टोरी थी “क्यों भारत नई विश्व व्यवस्था का केंद्र बनने की ओर अग्रसर है।”

अमेरिकी राष्ट्रपति ने जमकर तारीफ

अमेरिका राष्ट्रपति बिडेन ने भी जी 20 शिखर सम्मलेन के लिए भारत की जमकर सराहना की। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने रविवार को कहा था कि इस साल के जी20 शिखर सम्मेलन ने साबित कर दिया है कि समूह अभी भी जलवायु संकट, नाजुकता और संघर्ष के सबसे गंभीर मुद्दों का समाधान निकाल सकता है।


अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि ऐसे समय में जब वैश्विक अर्थव्यवस्था जलवायु संकट, नाजुकता और संघर्ष के ओवरलैपिंग झटके से पीड़ित है, इस साल के शिखर सम्मेलन ने साबित कर दिया कि जी20 अभी भी हमारे सबसे महत्वपूर्ण मुद्दों का समाधान निकाल सकता है।

MUST READ