पहले JRD Tata फिर Dhoni अब Trishneet Arora की लीडरशिप पर Cyrus Gonda ने लिखी किताब, जाने क्या है खास
देश के दिग्गज उद्योगपति जे.आर.डी टाटा और भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तानों में से एक रहे महेंद्र सिंह धोनी जैसी हस्तियों की कहानी तो आपने जरूर पढ़ी होगी , लेकिन क्या आपने एक ऐसे व्यक्ति की कहानी पढ़ी है जिसने स्कूल में सिर्फ आठवीं तक की पढाई की और एक ऐसी कंपनी खड़ी कर दी जो देश के शीर्ष सस्न्थानो से लेकर अमेरिकी सरकार तक के लिए अपनी सेवाएं देती हैं ?अगर नहीं तो हम आपको बता देते हैं कि हम बात कर रहे हैं देश के साइबर दिग्गज त्रिशनित अरोड़ा की। त्रिशनीत अरोड़ा आज सिर्फ टीएसी सिक्योरिटी के सीईओ और संस्थापक बस नहीं बल्कि देश के करोडो युवाओ के लिए एक प्रेरणा स्त्रोत भी बन गए हैं। और अब देश और दुनिया के सामने त्रिशनित की सफलता और नेतृत्व की यही कहानी लेकर आ रहे हैं मशहूर लेखर साइरस गोंडा।
जेआरडी टाटा और महेंद्र सिंह धोनी परके जीवन पर बेस्ट सेलिंग बुक लिखने के बाद अब सायरस गोंडा ने साइबर दिग्गज त्रिशनित अरोड़ा के जीवन पर कहानी लिखी है। बीते दिनों पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में त्रिशनीत अरोड़ा पर लिखी गई इस किताब का विमोचन सीआईआई एनआर मुख्यालय में किया गया। विमोचन कार्यक्रम में कई बड़ी हस्तियां भी मौजूद रही।
त्रिशनित अरोड़ा की जिंदगी पर सायरस गोंडा की यह किताब अब देश और दुनियाभर के बाजारों में बिकने लिए तैयार है। इस किताब को ऑनलाइन भी ख़रीदा जा सकता है। ख़ास बात यह है कि इस किताब में हेक्टर बलदेरास – अटॉर्नी जनरल, न्यू मैक्सिको, लेफ्टिनेंट जनरल राजेश पंत – भारत के राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा समन्वयक और कई अन्य जैसे विभिन्न प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों के विशेष नोट्स, अनुभव और किस्सों को भी शामिल किया गया है।
युवाओ के लिए प्रेरणा हैं त्रिशनित
त्रिशनित अरोड़ा पर लिखी गई अपनी किताब को लेकर सायरस गोंडा कहते हैं कि जेआरडी टाटा एक दिग्गज उद्धमी थी जबकि एमसी धोनी भी काफी मशहूर थे। ऐसे में उन्हें एक ऐसी कहानी की तलाश थी जो युवाओ के लिए प्रेरणा बने। और त्रिशनित अरोड़ा वो व्यक्ति हैं जो युवा हैं और एक बेहद ही सामान्य परिवार से निकलकर देश के सायबर दिग्गजों में शुमार हुए हैं। त्रिशनित युवाओ के लिए एक प्रेरणा है कि कैसे अपनी मेहनत , अपने जज्बे और दृढ निश्चय के साथ किसी भी बड़े मुकाम हो हासिल किया जा सकता है। गोंडा ने कहा कि यह सभी चीजे आज के युवाओ को चाहिए जो उन्हें त्रिशनित के जीवन में मिलती है। गोंडा कहते हैं कि यह किताब सिर्फ टेक्नोलॉजी के बारे में नहीं है। बल्कि यह बताती है कि कैसे कोई भी व्यक्ति अपनी जीवन में नेतृत्व कर सकता है।
लोगो से सीधे जुड़ते हैं त्रिशनित
सायरस गोंडा बताते हैं कि त्रिशनित अरोड़ा की यह खासियत है कि वे लोगो से सीधा जुड़ना पसंद करते हैं। वे लोगो से बात करने के लिए उनके पास जाते हैं। त्रिशनित जमीन से जुड़े है व्यक्ति हैं।
युवाओ के लिए प्रेरणा हैं त्रिशनित
किताब के लेखक प्रोफेसर साइरस गोंडा ने विमोचन के दौरान कहा कि आज के युवाओं को उनकी कहानी सुनने और उससे प्रेरणा लेने की कितनी जरूरत है, इस पर मैं जोर नहीं दे सकता। ऐसी दुनिया में जहां अनकंवेंशनल प्रोफेशन तेजी के साथ आगे बढ़ा है और उनकी बाहरी सोच सामान्यीकृत है। त्रिशनीत ऐसे युवाओं के लिए ध्वजधारक के रूप में सामने आए हैं। मेरा मानना है कि लुधियाना के एक साधारण लडक़े से एक यूथ आइकॉन और साइबर सुरक्षा में प्रेरणा बनने की उनकी यात्रा एक ऐसी कहानी है जिसमें हर पाठक के लिए बहुत सारे सबक मिलेंगे।