फिल्म अभिनेत्रियों ने किया स्वागत.. महिला आरक्षण बिल को बताया बड़ा कदम

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने नए संसद भवन में आमंत्रित महिलाओं को मिठाई बांटी। महिला आरक्षण बिल पर अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा कि यह एक अद्भुत विचार है। यह सब हमारे माननीय प्रधानमंत्री मोदी और इस सरकार और महिलाओं के उत्थान के प्रति उनकी विचारशीलता के कारण है। अभिनेत्री ईशा गुप्ता ने कहा कि ये सुंदर काम है जो पीएम मोदी ने किया है। यह एक बहुत ही प्रगतिशील विचार है। यह आरक्षण विधेयक महिलाओं को समान अधिकार देगा। यह हमारे देश के लिए एक बड़ा कदम है। पीएम मोदी ने इसका वादा किया और इसे पूरा किया। वहीं तेलंगाना के हैदराबाद में भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने महिला आरक्षण विधेयक लोकसभा में पेश होने पर जश्न मनाया।

MUST READ