न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में अर्शदीप सिंह की खराब गेंदबाजी पर भड़के फैंस

भारत और न्यूजीलैंड की टीम के बीच रांची में पहला T20 मुकाबला खेला जा रहा है। इस पहले टी-20 मुकाबले में भारतीय टीम के सामने 177 रनों का लक्ष्य न्यूजीलैंड की टीम ने रखा है। भारतीय टीम की ओर से इस मुकाबले में काफी खराब गेंदबाजी की गई। खासतर पर अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर की गेंदबाजी में 51 रन दे डाले और उन्हें केवल एक ही सफलता हाथ लगी।

अर्शदीप दीप सिंह ने आखिरी ओवर में लगातार तीन छक्के खाए। इसके अलावा उन्होंने नो गेंद भी डाली और अर्शदीप सिंह लगातार हर मुकाबले में नो गेंद डाल रहे हैं। और उनकी यह समस्या दूर नहीं हो पा रही है। अब उनकी यही खराब गेंदबाजी को लेकर ट्विटर पर फैंस भड़क गए हैं और तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

MUST READ