मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार और राज कपूर के पुश्तैनी मकान की लगेगी बोली !
अंतराष्ट्रीय डेस्क:– पाकिस्तान में स्थित मशहूर बॉलीवुड के महान अभिनेता दिलीप कुमार और राजकपूर की पेशावर, पाकिस्तान में मौजूद पुश्तैनी हवेलियों को ‘अजायब घर’ में तब्दील करने का हुक्म दिया गया है और इसे संग्रहालय में तब्दील करने के लिए 2.30 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। पुरातत्व विभाग ने यह राशि उपायुक्त को सौंपी है। बतादे ये नोटिस हवेली के मालिकों को खरीद के बारे में बात करके लिया गया है। खैबर पख्तूनख्वा के पुरातत्व निदेशक अब्दुस समद का कहना है कि, सरकार इन दोनों हवेलियों को कब्जे में लेकर इसे पुराने स्वरूप में भाल करने का कार्य करेगी।

वहीं बतादे सरकार इन हवेलियों को संरक्षित करेगी ताकि लोग फिल्म उद्योग में दिलीप कुमार और राज कपूर के योगदान के बारे में जान सके। खैबर पख्तूनख्वा की सरकार ने इन हवेलियों के लिए क्रमश 2 करोड़ 30 लाख की कीमत तय की है। गौरतलब है कि, राजकपूर का पैतृक निवास पेशावर के किस्सा ख्वानी बाजार में है, जिसका निर्माण उनके दादा दीवान बश्वेश्वरनाथ कपूर ने वर्ष 1918 से 1922 के बीच कराया था। दिलीप कुमार का पुश्तैनी मकान भी इसी इलाके में है।