Twitter के खिलाफ कांग्रेस का एलान ए जंग- प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस नेताओं ने अपने टि्वटर अकाउंट में लगाई राहुल की फ़ोटो

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के टि्वटर अकाउंट सस्पेंड किए जाने के बाद कांग्रेस ने ट्विटर के खिलाफ एलान-ए-जंग कर दिया है कांग्रेस की महासचिव और राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी भी अब ट्विटर के खिलाफ इस लड़ाई में मैदान में उतर आई हैं। प्रियंका गांधी ने अपने भाई और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के समर्थन में अपने ट्विटर एकाउंट में राहुल गांधी की फोटो लगा दी है। माय प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के कई नेताओं ने राहुल गांधी की फोटो लगाकर अपने टि्वटर अकाउंट का नाम भी राहुल गांधी के नाम पर रख दिया है। कांग्रेस ने आरोप लगाए हैं कि ट्विटर भाजपा के डर के चलते कांग्रेस के विरुद्ध कार्रवाई कर रहा है।

टि्वटर द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी और कई नेताओं के अकाउंट लॉक किए जाने के बाद अब कांग्रेस सीधा ट्विटर के खिलाफ मैदान में उतर गई है। गुरुवार को प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी के समर्थन में अपने टि्वटर अकाउंट की डीपी में राहुल गांधी की फोटो लगाई है ।

वहीं प्रियंका गांधी ने कहा कि टि्वटर कांग्रेस नेता के अकाउंट को सस्पेंड करने के लिए अपनी नीति अपना रहा है या मोदी सरकार की नीति अपना रहा है। प्रियंका गांधी ने कहा कि ट्विटर ने एससी कमिशन के ट्विटर अकाउंट को क्यों लॉक नहीं किया जबकि उनके हमारे किसी भी नेता से पहले वही तस्वीर ट्वीट की गई थी। प्रियंका गांधी का गुस्सा ट्विटर पर जमकर बरसे यहां तक कि प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार और ट्विटर की सांठगांठ के आरोप भी लगा दिए। प्रियंका ने कहा कि टि्वटर इस प्रकार से सामूहिक तौर पर कांग्रेस नेताओं के अकाउंट लॉक कर भारत में भाजपा की सरकार के द्वारा लोकतंत्र की हत्या में साथ देकर खुले तौर पर सांठगांठ कर रहा है।

MUST READ