चोकसी को भारत भेजने पर आज डोमिनिका की अदालत में होगा फैसला

नेशनल डेस्क:– पंजाब नेशनल बैंक से करोड़ो की ठगी मार के विदेश भागने वाले मेहुल चौकसी को अभी दो दिन पहले डोमिनिका में गिरफ्तार किया गया था। वहीं भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी के मामले ने कैरेबियाई द्वीपीय देशों की सरकारों के लिए मुश्किल हालात पैदा कर दिए है। बतादे एंटीगुआ और बारबुडा ने अपने पड़ोसी देश डोमिनिका को चोकसी को सीधे भारत भेजने के लिए कहा है, वहीं डोमिनिका उसे एंटीगुआ भेजने पर विचार-चर्चा कर रहा है। फ़िलहाल आज इस मामले में डोमिनिका की अदालत में सुनवाई होनी है।

Mehul Choksi Latest News | The Financial Express

सूत्रों के हवालों से मिली जानकारी के मुताबिक भारत सरकार चौकसी को वापस लाने के लिए प्रयासरत है। पंजाब नेशनल बैंक से 13,500 करोड़ रुपये की कर्ज धोखाधड़ी मामले में चोकसी वांछित है और रविवार को एंटीगुआ और बारबुडा से वह रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गया था, जिसके बाद में उसे अवैध तौर पर डोमिनिका में प्रवेश करने के लिए गिरफ़्तार कर लिया गया।

Forcefully Taken, Body Marks Show Torture': Choksi's Lawyer Smells Plot in  Escape Story

चोकसी के वकील ने लगाए आरोप-प्रत्यारोप
चोकसी के वकील ने एंटीगुआ और बारबुडा से उसके भागने के दावे पर सवाल उठाया और कहा कि भारतीय और डोमिनिका के पुलिसकर्मियों की तरह दिखने वाले लोगों ने उसका अपहरण किया। चोकसी के वकील विजय अग्रवाल ने कहा कि, डोमिनिका में संवैधानिक अधिकार के तहत मेहुल चोकसी से मिलकर बात करना चाह रहे थे पर उन्हें इसकी आज्ञा नहीं दी गई और जब बहुत कोशिश के बाद उसकी मेहुल चोकसी से मुलाकात हुई तो उसके शरीर पर चोट के निशान थे। वकील अग्रवाल ने बताया कि, चोकसी ने ब्यान दिया है कि, उसे जबरन आँख पर पट्टी बांध कर जहाज में बैठाया गया है और उसे डोमिनिका लाया गया।

MUST READ