तालिबान को लेकर दिए विवादित बयान पर जावेद अख्तर के समर्थन में उतरे दिग्विजय सिंह, कहा- सियासत और धर्म जब…
मशहूर गीतकार और फिल्म लेखक जावेद अख्तर द्वारा तालिबान को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद जहां भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के द्वारा लगातार उनका विरोध किया जा रहा है तो वहीं अब उनके समर्थन में भी नेताओं की संख्या बढ़ती जा रही है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह अब जावेद अख्तर के समर्थन में उतर आए हैं । इसके लिए कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बाकायदा संविधान का हवाला भी दे दिया।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने गीतकार जावेद अख्तर द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तुलना तालिबान से किए जाने वाले बयान को लेकर समर्थन करते हुए कहा कि ,मुझे नहीं पता कि स्पष्ट रूप से किस संबंध में जावेद अख्तर ने ऐसा कहा है लेकिन हमारे संविधान ने हमें अभिव्यक्ति की आजादी दी है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने गीतकार जावेद अख्तर के समर्थन में न केवल संविधान द्वारा प्रदत्त अभिव्यक्ति की आजादी का हवाला दिया बल्कि उन्होंने प्रसिद्ध व्यंगकार संपत सरल के सियासी व्यंग का उदाहरण भी दे दिया। दिग्विजय सिंह ने कहा कि व्यंग्यकार संपत सरल ने एक बार तालिबान को परिभाषित किया था और एक समीकरण दिया था कि सियासत से जब धर्म जुड़ता है तो वह तालिबान के बराबर ही होता है।