डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण विधेयक पेश.. कांग्रेस ने किया विरोध, यह बताया कारण

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण विधेयक, 2023 पेश किया है। कांग्रेस ने इस बिल का विरोध किया है। कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि मैं इस बिल का विरोध करता हूं। इस बिल के जरिए सरकार सूचना का अधिकार, कानून और निजता के अधिकार को कुचलने जा रही है। इसलिए हम इस सरकार द्वारा प्रदर्शित किए जा रहे इस तरह के इरादे का पुरजोर विरोध कर रहे हैं। इस बिल को स्थायी समिति या किसी अन्य मंच पर चर्चा के लिए भेजें, ताकि सुधार किया जा सके।

MUST READ