हरियाणा से पैदल चलकर धोनी से मिलने रांची पहुंचा धोनी का सुपर फैन
Liberal Sports Desk : भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की फैन फॉलोइंग किसी से छुपी नही है। कई बार ऐसा देखने में आया है कि धोनी के फैंस धोनी से मिलने के लिए मैदान के अंदर भी जा चुके हैं। कई बार ऐसा वाकया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल में भी देखा जा चुका है। लेकिन इस बार एक फैन ने हरियाणा से पैदल सफर करके रांची तक पहुंचकर धोनी से मिलने तक का सफर तय किया लेकिन बदकिस्मती से उनकी मुलाकात महेंद्र सिंह धोनी से नहीं हो पाई क्योंकि महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के लिए यूएई रवाना हो चुके हैं।
धोनी के सुपरफैन अजय गिल हरियाणा से पैदल सफर तय करके रांची तक पहुंचे थे धोनी से मिलने
दरअसल धोनी के सुपरफैन अजय गिल 1436 किमी तक का सफर तय करके रांची धोनी से मिलने गए थे लेकिन धोनी से मुलाकात ना हो पाने पर उन्होंने रांची पर ही रुकने का फैसला कर डाला था। लेकिन उसके बाद महेंद्र सिंह धोनी के दोस्त से मिलने के बाद अजय गिल वापस हरियाणा के लिए निकले।
हरियाणा के रहने वाले धोनी के सुपर फैन ने कहा कि ” महेंद्र सिंह धोनी तीन चार महीने के बाद ही रांची पहुंचेंगे और उसके बाद वह दोबारा महेंद्र सिंह धोनी से मिलने आएगा। धोनी के दोस्त ने इस सुपर फैन को समझाइश दी कि तीन चार महीने तुम यहां कैसे रुक पाओगे इसलिए तुम यहां से वापस लौट जाओ दोबारा आ जाना।