मैदान के बाहर दिखी धोनी की दरियादिली,ठेले वाले को दे दिए 35000 जानिए, क्या है पूरा मामला

Liberal Sports Desk :महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट इतिहास का एक ऐसा नाम जिसने भारतीय क्रिकेट को शिखर तक पहुंचाया है। मैदान पर हम सभी ने महेंद्र सिंह धोनी के चौके छक्के तो बहुत देखे हैं लेकिन मैदान के बाहर भी महेंद्र सिंह धोनी एक बेहद ही मानवतावादी और दरिया दिल इंसान है और कुछ ऐसा ही उन्होंने एक बार फिर करके दिखा दिया

ठेले वाले को दे दिए 35000

दरअसल महेंद्र सिंह धोनी अपने संघर्ष के दिनों में रांची में एक चने के ठेले पर जाकर चने खाया करते थे और धोनी ने अपने संघर्ष के दिनों में चने के पैसे एक बार नहीं दिए हालांकि वह हमेशा पैसा देकर ही चने खाते थे दरअसल उस चने बेचने वाले सख्स का नाम भी महेंद्र ही है।महेंद्र ने बताया कि महेंद्र सिंह धोनी अपने संघर्ष के दिनों में हमेशा उसकी दुकान पर आकर चने खाया चलते थे जिसके बाद महेंद्र सिंह धोनी एक दिन खुद उस चने वाले की दुकान पर गए और 35000 देकर चुपचाप वहां से चले आए। सख्स ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी आज भी चना खाते हैं तो उस मुझे याद करते हैं

महेंद्र सिंह धोनी रांची कॉलेज के मैदान में खेल के दौरान खाया करते थे चने

ठेले वाले महेंद्र ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी एक दिन उस चने वाले की दुकान पर आए और चुपचाप 35000 रखकर वहां से चले गए जिसके बाद वहां पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई थी।

लोगों के दिल में बसते हैं महेंद्र सिंह धोनी

भारतीय क्रिकेट इतिहास में एक से बढ़कर एक क्रिकेटर हुए हैं लेकिन महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट के साथ-साथ लोगों के दिलों में भी इस कदर जगह बनाई है कि आज भी लोग उनसे दिल से जुड़े हुए हैं और महेंद्र सिंह धोनी भी उन लोगों से उतनी ही तन्मयता से पेश आते हैं।

MUST READ