धोनी ने ऑटोग्राफ के बदले फैन से मांगी ये खास चीज,Video हो गया जमकर Viral
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जिन्हे दुनिया माही के नाम से जानती है इन दिनों अमेरिका में मौजूद हैं। धोनी अमेरिका में परिवार के साथ छुट्टियां बिताते हुए नजर आ रहे हैं। वैसे तो माफ़ी सोशल मीडिया से खुदको कोसो दूर रखते हैं। लेकिन अब माही का एक वीडियो जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो में माही अपने एक फैंस के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
चॉकलेट वापस दो
दरअसल माही से उनका एक फैन ऑटोग्राफ लेने पहुंचा था। धोनी अपने प्रशसंको को कभी मायूस नहीं करते। इस बार भी धोनी ने कुछ ऐसा ही किया। उन्होंने अपने फैन को एक छोटे से बैट पर ऑटोग्राफ दिया। लेकिन ऑटोग्राफ देने के बाद धोनी ने कुछ ऐसा कह दिया कि उनका यह अंदाज सोशल मीडिया में वायरल हो गया। दरअसल धोनी ने अपने फैन से मजाकिया अंदाज में कहा कि चॉकलेट मुझे वापस दो। माही का इतना कहना था कि वह मौजूद सभी लोग हसने लगे और वीडियो सोशल मीडिया में छा गया।
https://x.com/mufaddal_vohra/status/1700885924509524201?s=20
आईपीएल फ़ाइनल में दिखे थे माहीं के आंसू
इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के जरिये अपने फैंस के बीच बने रहते हैं। इस साल 2023 के आईपीएल में एक बार फिर से धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स ने ट्रॉफी अपने नाम की थी। फ़ाइनल के दौरान अंतिम गेंद के वक्त धोनी अपनी आंखे झुकाकर बैठे हुए थे। वहीं जब सीएसके ने मैच जीता तो ख़ुशी से धोनी की आँखे नम हो गई।